एक ही दिन में दो अलग-अलग राष्ट्रीय स्तर के डांस कॉम्पिटिशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए डांस प्लैनेट सोसाइटी, सूरज मल विहार के छात्रों ने टॉप स्थान हासिल किए

25 अप्रैल 2026

रिपोर्ट : दीपक शर्मा

दो बड़े डांस इवेंट—डोप डांस चैंपियनशिप और एम3एम फाउंडेशन RDX डांस चैंपियनशिप: डांस फॉर डिग्निटी—में डांस प्लैनेट के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया और जजों को खूब प्रभावित किया।

Large Image Caption

इन प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही।

डोप डांस चैंपियनशिप में 67 डांसर्स के बीच मुकाबले में उन्नति वार्ष्णे ने टॉप 8 में जगह बनाई।
वहीं डांस फॉर डिग्निटी में आद्या,  ने टॉप 4 में स्थान हासिल कर अपनी कला का लोहा मनवाया।

खास बात यह है कि ये दोनों छात्र पिछले 6 वर्षों से डांस प्लैनेट से जुड़े हुए हैं और लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी अकादमी, शिक्षकों और माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के नाम इस प्रकार हैं:
ग्रेसी ,आद्रिति , अद्विका ,आराध्या
तियारा , तन्वी ,तनिष्का ,वृष्टि ,उन्नति
प्रसिद्धि ,आद्या , अविका ,अनाइशा
वृद्धि , हीर, समर्थ
इन सभी प्रतिभाशाली बच्चों की डांस गुरु मेनु श्रीवास्तव हैं, जो उन्हें निरंतर प्रशिक्षण देकर उनकी कला को निखारती हैं। वहीं, बच्चों को अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने में हिमांशु तवर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है, जो उन्हें कोरियोग्राफी और परफॉर्मेंस में मार्गदर्शन देते हैं।

Large Image Caption

गौरतलब है कि इन दोनों ही डांस टीचरों को उनके उत्कृष्ट कार्य और शानदार कोरियोग्राफी के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इनके मार्गदर्शन में ही डांस प्लैनेट सोसाइटी के बच्चे लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना रहे हैं।

डांस प्लैनेट पिछले 16 वर्षों से डांस के क्षेत्र में सक्रिय है और बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
डांस प्लैनेट सोसाइटी का उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट है—“जीतना ज़रूरी नहीं, सीखना ज़रूरी है।” इसी सोच का परिणाम है कि आज सीखते-सीखते महज़ 12–13 साल के बच्चों ने एक ही दिन में दो अलग-अलग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर टॉप 8 और टॉप 4 में अपनी जगह बनाई। यह उपलब्धि निश्चित रूप से सामान्य नहीं है और उनकी मेहनत, लगन व सही मार्गदर्शन को दर्शाती है।

Large Image Caption

इतनी कम उम्र में इस स्तर की सफलता हासिल करना यह साबित करता है कि सही दिशा और निरंतर अभ्यास से बड़ी उपलब्धियाँ पाई जा सकती हैं।

हम आशा करते हैं कि डांस प्लैनेट सोसाइटी इसी तरह आगे बढ़ती रहे, सफलता की नई ऊँचाइयों को छूती रहे और डांस के क्षेत्र में अपना नाम और भी रोशन करती रहे।