भारत मंडपम एक्सपो 2026: 'भूमिकर्मा नेचुरल्स' ने पेश की शुद्धता की नई मिसाल, हाई प्रीमियम क्वालिटी वाजिब और किफायती दाम में भी आ सकती है
रिपोर्ट: दीपक शर्मा | लाइव न्यूज 100 | 22 फरवरी 2026
नई दिल्ली। देश की राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित 'Arogya Utsav and Expo 2026' में इस बार स्वास्थ्य और प्राकृतिक उत्पादों का एक अलग ही स्तर देखने को मिला। 500 से अधिक स्टॉल्स के बीच 'लाइव न्यूज 100' की टीम का ध्यान Bhumikarma Naturals ने विशेष रूप से आकर्षित किया। यह स्टॉल सिर्फ दावों पर नहीं, बल्कि अपनी प्रीमियम क्वालिटी, किफायती दाम और सस्टेनेबिलिटी (पर्यावरण-अनुकूल) के ठोस विजन पर काम कर रहा था।
*एक्सपो में यह धारणा टूटती नजर आई कि प्रीमियम और 100% प्राकृतिक उत्पाद हमेशा महंगे होते हैं।* भूमिकर्मा नेचुरल्स की फाउंडर ऋचा भारद्वाज ने एक बेहद अनूठी और पारदर्शी रणनीति पेश की है। कंपनी अपने उत्पादों को केवल बड़े और महंगे पैकेट्स तक सीमित न रखकर 20 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक की रेंज में उपलब्ध करा रही है।
इस 20 ग्राम के 'टेस्ट डेवलपर पैक' के पीछे ब्रांड का अपनी गुणवत्ता के प्रति गहरा आत्मविश्वास झलकता है। उद्देश्य साफ है—ग्राहक पहले छोटे पैक से शुद्धता को परखें। कंपनी को पूरा यकीन है कि जो ग्राहक एक बार इस प्रीमियम क्वालिटी का अनुभव करेगा, वह दोबारा जरूर लौटेगा।
इसके साथ ही, भूमिकर्मा नेचुरल्स ने अपनी पैकेजिंग से एक्सपो में एक नई चर्चा छेड़ दी है। ब्रांड पूरी तरह से 'नेचर फ्रेंडली' दृष्टिकोण अपना रहा है:
• सुरक्षित पैकेजिंग: उत्पादों के लिए सुरक्षित फ़ूड-ग्रेड पेट (PET) जार का इस्तेमाल।
• नो प्लास्टिक: प्लास्टिक चम्मच का पूरी तरह बहिष्कार, इसकी जगह प्रीमियम शीशम की लकड़ी के चम्मच दिए जा रहे हैं।
*स्टॉल पर एक और संदेश ने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया—गिफ्टिंग यानी उपहार का नया नजरिया। अक्सर लोग अपने प्रियजनों को महंगे, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक (unhealthy) उपहार देते हैं। भूमिकर्मा का उद्देश्य है: "अपनों को महंगे नहीं, बल्कि सेहतमंद और शुद्ध उपहार दें।"*
गुणवत्ता, सही कीमत और पर्यावरण के प्रति इस जिम्मेदारी ने एक्सपो में आए ग्राहकों का दिल जीत लिया, जिससे उनके स्टॉल पर लगातार खरीदारों की भीड़ देखी गई।
अधिक जानकारी और खरीदारी के लिए संपर्क करें:
• Instagram: @BhumiKarma.Naturals
• Website: www.bhumikarma.in
• WhatsApp: 9896668966