रांची छात्र आंदोलन में बवाल: बिग बॉस सीज़न 12 कंटेस्टेंट सौरभ पटेल समेत 11 पर FIR


Source Credit: Mordern Ink News

रांची छात्र आंदोलन में बवाल: बिग बॉस सीज़न 12 कंटेस्टेंट सौरभ पटेल समेत 11 पर FIR

रांची, 25 अगस्त 2026

JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया और परीक्षाओं को लेकर रांची में हुए छात्र विरोध मार्च के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। मामलों में बिग बॉस-12 फेम सौरभ वीरेंद्र प्रताप पटेल समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि बड़ी संख्या में अज्ञात प्रदर्शनकारियों को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, FIR में हत्या के प्रयास, मारपीट, पुलिस से धक्का-मुक्की और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। 21 अगस्त को मोरहाबादी से निकले विरोध मार्च के दौरान प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी।

आरोप है कि अल्बर्ट एक्का चौक के पास पुतला दहन के दौरान मारपीट और हंगामा हुआ। पुलिस का दावा है कि कुछ लोगों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार भी किया गया। मामले में वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

FIR में नाम आने के बाद सौरभ पटेल ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह छात्रों के समर्थन में रांची पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कानून तोड़ा है तो कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सभी पक्षों की भूमिका की निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित जांच भी जरूरी है।

उन्होंने छात्रों की भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार से बातचीत की मांग करते हुए कहा कि छात्र होना अपराध नहीं है।”
जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने आकर अचानक से नेतृत्व कर रहे छात्रों एवं सौरव पटेल पर हमला किया और पुतला छीनने लगे। फिलहाल यह पुलिस की जांच का विषय है। 
FIR में किसी व्यक्ति का नाम होना किसी व्यक्ति को दोषी साबित नहीं करता। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होती है।