ड्रीमज इवेंट्स द्वारा मिसेज इंडिया स्टाइल आइकन सीजन 6 का शानदार आयोजन


रिपोर्ट: दीपक शर्मा। लाइव न्यूज 100

गाज़ियाबाद के प्रसिद्ध एसके क्लाइड ग्रैंड होटल में ड्रीमज इवेंट्स द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया स्टाईल आइकॉन सीजन का ग्रैंड फिनाले बेहद धूमधाम से संपन्न हुआ। इस खास इवेंट का आयोजन ड्रीमज इवेंट की फाउंडर अंकिता बिष्ट ने किया। सौमा को 'मिसेज इंडिया स्टाइल आइकन सीजन 6' का मुख्य विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में सुष्मिता प्रथम रनर-अप, सलोनी द्वितीय रनर-अप और नमिता तृतीय रनर-अप रहीं। शो डायरेक्टर स्मिता चौरसिया के निर्देशन में इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Large Image Caption

 

हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम में ड्रीमज इवेंट की ब्रांड एंबेसडर सोफिया पनेसर और ब्रांड फेस दिशी भटनागर की मौजूदगी ने ग्लैमर का तड़का लगाया। शो कोरियोग्राफर कल्पना दास गांधी और मुख्य अतिथि (वी.आई.पी)के रूप में अमनदीप मौजूद् रही। शो में जूरी के तौर पर जूरी पैनल में टीना सिंह, रजनी सैनी, भक्ति दुबे, रितु झा, रुचि अग्रवाल और हीरू थवानी जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां जूरी पैनल में शामिल थीं, जिन्होंने विजेताओं का चयन किया।   गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर मनीषा, एकता गुप्ता, ममता झा, आंचल जैन, नितिका, रेनी सेठी और शिल्पी उप्पल उपस्थित रहीं। शो स्टॉपर सुमन के रैंप वॉक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Large Image Caption

 

शो की शुरुआत दीपशिखा चौधरी (शो ओपनर) और शकुंतला देवी (डिजाइनर शो ओपनर) की शानदार प्रस्तुति से हुई। डॉली चावला की 'स्पेशल वॉक' और शो स्टॉपर सुमन के रैंप वॉक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो का सफल निर्देशन स्मिता चौरसिया ने किया और शो कोरियोग्राफी कल्पना दास गांधी द्वारा की गई। शो में टाईटल विजेता का खिताब  सुष्मिता, नेहा शर्मा, सोमा,नमिता पाण्डेय, रीतू  जैन, रेनू पटियाल, डॉक्टर नीतू, सुनीता वर्मा, मुक्ता सिंह, बसोबी, सलोनी सिंह, आरती गौर, नेहा केसरवानी, सुनीता, पूजा चावला को मिला।

Large Image Caption


इस आयोजन को जॉयलुक्कास (ज्वेलरी पार्टनर) और ट्रेंड्स (फैशन पार्टनर) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। रॉयल वेलवेट कप केक्स (बेकरी पार्टनर) शामिल रहे। अन्य सहयोगियों में सुर झंकार कला मंदिर (म्यूजिक और डांस पार्टनर) शामिल रहे। बैगवती ब्रांड को इंदू के द्वारा एवं अवीवा ब्यूटी भी गिफ्टिंग पार्टनर के तौर पर मौजूद रहा। गिफ्टिंग पार्टनर के तौर मोहे ब्रांड जिसे नुपुर ने स्पॉन्सर किया। मेघा मेक यू ग्लैम मेकअप पार्टनर के तौर पर उपस्थित रहा। फोटो ग्राफी पार्टनर के तौर पर हसन मौजूद रहे। वीडियोग्राफी पार्टनर के तौर पर मनीष मौजूद रहे। फाउंडर अंकिता बिष्ट ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ड्रीमज इवेंट्स भविष्य में भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐसे मंच प्रदान करता रहेगा। टीम मेंबर नेहा चड्ढा, देविका, दिशा, नीरू ने अपना भरपूर सहयोग दिया। और कार्यक्रम का संचालन एंकर भावना द्वारा किया गया। इस खास इवेंट की कवरेज जन जागरण संदेश के कवर की।

Large Image Caption