बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लगातार कांग्रेस में शामिल होने से हमारा परिवार निरंतर विशाल हो रहा है। - देवेन्द्र यादव


रिपोर्ट: मुख्य संवाददाता

नई दिल्ली, 10 जनवरी, 2025- दिल्ली कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव बादली विधानसभा के भगत सिंह पार्क एवं राणा पार्क क्षेत्र के भाजपा और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों में एडवोकेट नेहा यादव, कृष्णा यादव, सागर सिंह, गौतम यादव, सतीश अग्रवाल, धीरज खत्री, निखिल यादव, विशु, दलेर यादव, गौरव, अमित, पारस खत्री,यों मनदीप, ऊषा, पूजा, अनु गुप्ता, अनीता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस सह प्रभारी सुखविंदर सिंह डैनी भी मौजूद थे।

Large Image Caption

प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने सीमापुरी विधानसभा के पूर्व भाजपा नेता राजकुमार अनजानएवं मुन्ना लाल चौहान को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव जी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान सभी ने सीमापुरी विधानसभा से कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार राजेश लिलोठिया जी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Large Image Caption
Large Image Caption

बादली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के एससी एसटी विंग के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी, पूर्वाचंल मोर्चा के उपाध्यक्ष बसंत सिंह, बुराड़ी विधानसभा सचिव श्री जय प्रकाश यादव, गोपाल, एडवोकेट हेमवती नंदन, सह सचिव प्रेम कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।  

Large Image Caption

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में आने से निश्चित ही कांग्रेस के विजय संकल्प को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस परिवार मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कांग्रेस पार्टी में विश्वास के चलते और आपकी मेहनत से विधानसभा चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक जीत करेगी।

Large Image Caption

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, आदर्श, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के देश की जनता के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष से प्रभावित होकर देश सहित दिल्ली में भी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, पेशेवर और आम जनता कांग्रेस के साथ जुड़ रहे है।