बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर निकाला पैदल मार्च।
संवाददाता: डॉक्टर शरद वार्ष्णेय (अलीगढ़)
उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के नगर पंचायत चंडौस में गुरुवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व नरसंहार के खिलाफ हिंदू सुरक्षा सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर पैदल मार्च किया। पैदल मार्च खैर अड्डे से नारे लगाते हुए चंडौस कोतवाली के पास हनुमान मंदिर पर समाप्त किया।
इसके बाद एसडीएम गभाना को ज्ञापन देकर भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। इस अवसर पर राजीव हिंदुस्तानी, अनुराग ठाकुर ,मनोज मित्तल ,उदय गोयल, वैभव माहेश्वरी, पवन गुप्ता, राहुल मीणा, राहुल योगी, आकाश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, परमेश्वर भारद्वाज, छत्रपाल शर्मा, अंकित गौतम ,निर्मल गौतम, नरेंद्र सारस्वत, ऋषि शर्मा व समस्त पुलिस बल आदि लोग मौजूद रहे।