General

अलीगढ़ में विशाल कंबल वितरण गरीबों के मसीहा बने विधायक ठाकुर जयवीर सिंह

1 min read
अलीगढ़ में विशाल कंबल वितरण गरीबों के मसीहा बने विधायक ठाकुर जयवीर सिंह

उतर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में ठाकुर जयवीर सिंह विधायक बरौली पूर्व कैबिनेट मंत्री खैर विधानसभा क्षेत्र के नगला जैत उमरी में गरीबों के लिए विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होकर असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रही है उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का विजन समावेशी विकास है आज उनके नेतृत्व की वजह से ही उत्तर प्रदेश मैं विकास की गंगा बह रही है। योगी जी के प्रयासों से ही देश व विदेश के शीर्ष औद्योगिक समूह उत्तर प्रदेश में अपनी इकाइयां स्थापित कर रहे हैं आज उत्तर प्रदेश में अपराध मुक्त ,भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन है। गांव ,गरीब,मजदूर ,मजलूम ,बेसहारा ,किसान एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित कर रहा है। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार देश व प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कृत संकल्पित हैं।