रितु डांस एंड फिटनेस एकेडमी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुग्राम में महिलाओं को किया गया सम्मानित


रिपोर्ट: दीपक शर्मा ( गुरुग्राम)

8 मार्च 2025: गुरुग्राम, सेक्टर 86 – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस खास कार्यक्रम का आयोजन रितु डांस एंड फिटनेस एकेडमी की फाउंडर रितु झरिया ने किया।

Large Image Caption

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रेनू यादव थीं, जो आरवी हेल्थ केयर की सीईओ और डायरेक्टर हैं। इस अवसर पर सभी उपस्थित महिलाओं ने डॉक्टर यादव को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

Large Image Caption

हर साल 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को इस बार रितु डांस एंड फिटनेस एकेडमी ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और खेलों के माध्यम से अपने जोश और जुनून को साझा किया। सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जो इस बात का प्रतीक था कि समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान को कितना महत्व दिया जाता है। रितु डांस एंड फिटनेस एकेडमी लगातार कई वर्षों से महिलाओं और लड़कियों को डांस क्लासेज का प्रशिक्षण दे रही है जिसकी तारीफ सभी महिलाओं ने की।

Large Image Caption

इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को न केवल प्रेरित किया गया, बल्कि उनके प्रयासों को भी सराहा गया।

Large Image Caption

मीडिया कवरेज LIVE NEWS100 चैनल ने किया, जहां विभिन्न महिलाओं से उनकी अनुभवों और विचारों पर मीडिया बाइट्स ली गईं। यह एक ऐसा मंच था जहां महिलाओं ने अपनी आवाज़ उठाई और उनके संघर्षों की कहानी साझा की।

Large Image Caption

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का यह कार्यक्रम महिलाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक था और यह एक संदेश भी था कि हम सभी को मिलकर महिलाओं के अधिकारों और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए।