Latest News

नैनीताल बैंक की नवसुसज्जित रोहिणी शाखा का भव्य उदघाटन

2 min read
नैनीताल बैंक की नवसुसज्जित रोहिणी शाखा का भव्य उदघाटन

रिपोर्ट: दीपक शर्मा 
रोहिणी, दिल्ली | 07 नवंबर 2025 | लाइव न्यूज100

नैनीताल बैंक की नवसुसज्जित रोहिणी शाखा,जैन भारती मॉडल स्कूल, रोहिणी, दिल्ली परिसर उद्घाटन के अवसर पर बैंक के प्रबंध-निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार लाल द्वारा  दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्री सुशील कुमार लाल ने इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप फीता काटा तथा उदघाटन से संबन्धित अन्य औपचारिकताएँ पूरी की।

इस अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रमुख ग्राहकों एवं अन्य उपस्थित आगंतुकों को संबोधित करते हुए श्री सुशील कुमार लाल नें बैंक की महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि बैंक आम आदमी के विकास हेतु अनेक योजनाओं के माध्यम से औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सरल एव सस्ती दरों पर ऋण सुविधाए प्रदान करने हेतु कृत संकल्प है। इस अवसर पर ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने एवम वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने के लिए बैंक द्वारा न्यूनतम व्यास दर पर आवास एवं वाहन ऋृण उलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर श्री डी.एस .रावत (क्षेत्रीय प्रबंधक), एस के जैन (जैन भारती मॉडल स्कूल के अध्यक्ष) श्रीमती रूचि पंत (उपक्षेत्रीय प्रबंधक),( श्रीमती रूचि सिंह (क्षेत्रीय ऋृण प्रबंधक), श्री शरद दुबे  (शाखा प्रबंधक रोहिणी) सहित अनेक ग्राहक एवं बैंक के अनेक अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।