Report: Dr. Sharad Varshey ( Aligarh)
संस्कार चिल्ड्रन एकेडमी में दीप सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जिला अलीगढ के नगर पंचायत चंडौस में जहराना रोड स्थित संस्कार चिल्ड्रन एकेडमी में आज दीपावली के पूर्व संध्या पर दीप सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्रत्येक क्लास ने अपनी एक-एक रंगोली बनाकर अपनी कला का परिचय दिया प्रथम रंगोली सेकंड क्लास की द्वितीय रंगोली सिक्स क्लास की तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से सेवंथ और फर्स्ट क्लास रहे।कक्षा 8 की छात्रा मोनी द्वारा बनाई गई रंगोली जिसमें वोटिंग का आग्रह किया गया है चर्चाओं में रही बताते चलें कि आगामी 13 नवंबर को खैर विधानसभा में उपचुनाव है जिसके चलते वोटिंग परसेंटेज बेहतर रहे छात्र ने इसीलिए ऐसी रंगोली बनाई।
इस अवसर पर प्रबंधक शाहनवाज अली ने बच्चों को सावधानी पूर्वक पटाखे चलाने और फुलझड़ी ज्यादा इस्तेमाल करने की बात कही साथ ही स्टाफ को मिष्ठान व उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर प्रधानाचार्य इकरा मैम, प्रवेश महेश्वरी ,नाज मैम, अनमोल शर्मा ,पूनम गुप्ता, चांद तारा, दीपक सैनी,सचिन वार्ष्णेय, फोजिया ,मोनी आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।