
ईद-उल-अजहा की नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न, चंडौस में दिखा भाईचारे का नज़ारा
रिपोर्ट: डॉक्टर शरद वार्ष्णेय (अलीगढ़) || लाइव न्यूज100
उतर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के नगर पंचायत चंडौस में मंगलवार को ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे धार्मिक उल्लास, शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह होते ही स्थानीय ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और नमाज़ अदा की।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में अमन-चैन के लिए दुआ की। त्योहार के मौके पर स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
???? प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
त्योहार के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। चंडौस थाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले से ही सभी संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां पुलिस बल तैनात कर रखा था। सुबह से ही क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर गश्त करते नजर आए। अधिकारी स्वयं क्षेत्र में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे।
???? स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय
त्योहार के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी व्यवस्था में पूरा सहयोग किया। हर जगह साफ-सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन और पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली।
???? चंडौस बना सौहार्द और एकता की मिसाल
इस पर्व ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारत की आत्मा उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब में बसती है। चंडौस क्षेत्र के लोगों ने धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर इस पर्व को मिल-जुलकर मनाया।
???? Live News100 की टीम मौके पर मौजूद रही और ज़मीन से जुड़ी हर खबर को सबसे पहले आप तक पहुंचाया।
???? रिपोर्ट: डॉ. शताफ वार्ष्णेय
???? स्थान: चंडौस, अलीगढ़
???? चैनल: Live News100