Latest News

हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया।

1 min read
हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया।

रिपोर्ट: डॉक्टर शरद वार्ष्णेय (अलीगढ़) || लाइव न्यूज100

 

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के नगर पंचायत चंडौस जहराना रोड स्थित संस्कार चिल्ड्रन एकेडमी में शनिवार को हरियाली तीज महोत्सव के शुभ अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी ने अपनी कल्पना से हाथों पर आकर्षक मेहंदी सजाई। बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला।

 

प्रबंधक शाहनवाज अली ने बताया कि यह प्रतियोगिता छात्रों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने व रचनात्मक को मंच प्रदान करने की उद्देश्य से आयोजित की गई। प्रबंधक शाहनवाज अली ने बच्चों को भारतीय संस्कृति में पर्वों के महत्व पर प्रकाश डाला ।

श्रावण मास में तीजोत्सव की परंपरा के बारे में बताया।इस शुभ अवसर पर प्रबंधक शाहनवाज अली,प्रवेश महेश्वरी, पूनम गुप्ता, शिवली अली आदि सभी स्टाफ मौजूद रहा।