संवाददाता: डॉक्टर शरद वार्ष्णेय (अलीगढ़)

उतर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के नगर पंचायत चंडौस में स्थित महादेवी एकेडमी गैय्यनपुर के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रचनात्मक व विश्लेषणात्मक प्रवृत्ति सोच पैदा करने के उद्देश्य से विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़े और बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिता में भी हुनर दिखाये | प्रधानाचार्य श्री अखिलेश भारद्वाज ने छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विषय वस्तु के बारे में छात्रों को जानकारी दी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य विकास गुप्ता, नित्या सोलंकी, अजय गोयल, रमनीत आदि मौजूद रहे।

गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन की बाउंड्री गिरी, मची भगदड़।
वेलेंटाइन डे क्यों मनाते है ? पूरी वीडियो देखिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here