कोरोना महामारी के इस दौर में मानवता के पक्षधर कई लोग अपनी जिंदगी की परवाह न करते हुए जरूरतमंदों की सेवा में दिन रात तत्तपर है।और देश ,समाज के लिए अपना कर्तव्य निभा रहे है।दिल्ली के संगम विहार ट्रैफिक सिग्नल सर्किल पर ऐसे ही एक कर्मठ व्यक्तित्व हीरा लाल बराला जी है, जो अपनी ट्राफिक ड्यूटी के साथ साथ सामाजिक प्रतिबद्धता को भी पूरी कर रहे है।

घर मे पत्नी व बच्चों को कई कई दिन छोड़ वो ड्यूटी से परे भी समाजसेवा में लगे है।जामिया हमदर्द हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से जूझते लोगो को मदद कर रहे है।उनके लिए रहने खाने की व्यवस्था करा रहे है।और हर सम्भव मदद कर रहे है।ब्लड डोनेशन ,प्लाज़्मा डोनेशन के लिए लोगो को तैयार कर दुसरो लोगों की मदद भी कर रहे है।

वक़्त कैसा भी हो बेहतर् नागरिक और बेहतर् इंसान वहीं है जो किसी भी परिस्थिति में देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे।ऐसे कोरोना यौदा जो देश सेवा के साथ साथ सामाजिक जिम्दारियों को पूरा कर रहे है।हीरा लाल जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए एक प्रेरणा है।इस बुरे दौर में मानवता प्रथम धर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here