रिपोर्ट: अब्दुल बासित ब्यूरो चीफ, लाइव न्यूज100

रविवार, 09 अप्रैल 2023, एल जी विनय कुमार सक्सेना ने वज़ीराबाद मैं चल रहे सौन्दर्यकरण का निरिक्षण किया और वहां से उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण के सुर यमुना घाट का भी दौरा किया जहाँ उन्होंने सुर यमुना घाट का जायज़ा लिए।

आज के दौरे का मकसद न सिर्फ निरिक्षण करना था अपितु यमुना की सफाई की तरफ भी धयान देना था। lG विनय कुमार सक्सेना ने कहा की दिल्ली की जनता यमुना को एक नए रूप मैं देखेगी क्योंकि यमुना की सफाई के काम को हम एक मिशन की तरह ले कर चल रहे हैं और 22 किलोमीटर यमुना की सफाई का कार्य 30 जून तक सपूर्ण हो जायेगा।

सफाई के कार्य का क्रेडिट लेने की होड़ के बारे मे lG विनय कुमार सक्सेना ने कहा की वो ये काम क्रेडिट लेने के लिए नहीं कर रहे बल्कि दिल्ली की जनता को साफ़ यमुन देना उनका दायित्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here