संवाददाता: शरद वार्ष्णेय ( अलीगढ़)
![](https://myapp.livenews100.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230107-WA0043-1-1024x472.jpg)
चंडौस : कस्बा चंडौस के डाबर रोड स्थित एक मकान आग लगने से लाखो का सामान जलकर खाक हो गया है।
आपको बता दे जानकारी के मुताबिक गैस सिलेंडर से आग लग गई जिसके चलते घर में रखा एसी फ्रिज कपड़े नगदी सब जल गए, आग बुझाने के प्रयास में ग्रह स्वामी भी झुलस गया जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार को देर रात हुई जब ग्रह स्वामी मोहन शर्मा पुत्र सुखवीर शर्मा की पत्नी किचन में खाना बना रही थी इसी दौरान गैस सिलेंडर खत्म होने पर उन्होंने घर में दूसरे रखे दूसरे सिलेंडर को लगाकर जैसे ही आग जलाई वैसे ही सिलेंडर पर लगे रेगुलेटर के पास आग लग गई जो देखते ही देखते पूरे किचन और कमरे में फैल गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे |
![](https://myapp.livenews100.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230107-WA0044-1-1024x472.jpg)
घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी लेकिन कोहरे के कारण फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका घटना में करीब 10 लाख रुपए के नुकसान होने की आशंका जताई गई है घटना में हिमांश हेमा और गोलू को चोटे आई है पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
![](https://myapp.livenews100.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230107-WA0046-1024x472.jpg)
![](https://myapp.livenews100.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230107-WA0044-1024x472.jpg)
- बारह साल बाद अपने परिजनो से मिला जीतू प्रजापति।
- लोबान लगाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
- T20 World Cup 2024 Final LIVE Updates: भारत में जश्न का माहौल, ढोल नगाड़ों से नाच रहे लोग, पटाखों की आवाज से गूंजा आसमान।
- पश्चिमी करावल नगर में गलियों में जलभराव से परेशान हुए स्थानीय निवासी।
- BEST FEMALE ANCHOR UPMA DUA