Source :Navbharattimes.com

राकेश टिकैत Source :ANI

किसान आंदोलन के प्रमुख नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को गाजीपुर बॉर्डर पर हल चलाकर जुताई की। उन्होंने कहा कि वह यहां जौ बोएंगे और सरकार को सचेत करेंगे। टिकैत ने यह भी कहा कि यहां मिट्टी रखकर क्रांति पार्क बनाया जाएगा।

गाजियाबादउत्तर प्रदेश गाजियाबाद में गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने जिस जगह कीलें लगवाई थीं, वहां पर किसान नेता राकेश टिकैत जौ बोएंगे। टिकैत ने गुरुवार को बाकायदा हल चलाकर जुताई भी शुरू कर दी। हल के लिए राकेश टिकैत ने भैंसा मंगवाया था। उन्होंने बताया कि सरकार को सचेत करने के लिए वह यहां पर जौ बोएंगे। साथ ही यहां मिट्टी रखकर क्रांति पार्क बनाया जाएगा।

बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने सड़क पर कीलें लगवा दी थीं। साथ ही सख्त बैरिकेडिंग कर लोहे के तार भी लगवाए थे। इसे लेकर खूब बवाल मचा था। अब उसी जगह पर राकेश टिकैत ने खेती करने का फैसला किया है। उन्होंने गुरुवार को भैंसा मंगाकर वहां हल चलाया। उन्होंने कहा कि वह उस जगह पर जौ बोएंगे, जो 7-8 दिन में पर्याप्त बड़े हो जाएंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि हम सरकार को सचेत करने के लिए यह कर रहे हैं।

यहां मिट्टी रखकर क्रांति पार्क बनाया जाएगा।इसके अलावा गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत तिरंगा झंडा लगाने के इंतजाम में भी जुटे हैं। बता दें कि दो महीनों से किसान गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने इसी क्रम में रेल रोको आंदोलन का भी आह्वान किया है। टिकैत ने कहा कि इस आंदोलन में देश भर के किसान हिस्सा लेंगे और रेल रोकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here