रिपोर्ट: दीपक शर्मा (नोएडा)

ज़िन्दगी में जब कोई मायूस होता है तो वह कोई न कोई सहारा ढूंढने की कोशिश करता है. कुछ लोगों को परिवार या दोस्तों का सहारा मिल जाता है लेकिन कुछ लोग ज़िन्दगी की चुनौतियों का सामना करने में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए चंद लोग ही सहारा बनकर उनका हौंसला बढ़ाते हैं।

आपको बता दें एक ऐसी संस्था जो पिछले कई महीनों से गरीब एवं असहाय लोगो की मदद करने लगी हुई है । HELPTM फाउंडेशन गरीबों का मसीहा बनकर सामने आई जो अपनी कमाई में से गरीब लोगों की सहायता करती है।


HELPTM फाउंडेशन संस्था के फाउंडर इंदरजीत सिंह का कहना है कि यह संस्था वृद्ध महिलाओ को सहारा, किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित कर जागरूक करना, बीमार लोगो के अच्छे उपचार के लिए निशुल्क इलाज की व्यवस्था करना, और भिखारी मुक्त भारत की पहल में दिन रात मेहनत और लगन से लगातार प्रयास कर रही है पूरे भारत में कोई भी व्यक्ति गरीब और असहाय ना रहे।

उन लोगो के लिए सहारा देने का कार्य यह संस्था कार्य कर रही है। यदि कोई व्यक्ति अपने को असहाय समझता है तो इस HELPTM फाउंडेशन से जुड़कर अपनें उज्जवल भविष्य के लिए संस्था से जुड़ सकता है।

संस्था के फाउंडर इंदरजीत सिंह ने बताया HELPTM फाउंडेशन बहुत जल्द अलीगढ़ जिले में एक वृद्धा आश्रम खोलने जा रही है जिसमे 100 वृद्ध महिलाओ को आश्रय मिलेगा।

दिल से करते हैं मदद

भारत में इतने वृद्धाश्रम क्यों है, जबकि हमारे देश में माता-पिता को भगवान समझा जाता है ?

वृद्धाश्रम घर से निकाले गए असहाय वृद्ध जनों को पनाह देता है। इन बुजुर्गों की हालात के जिम्मेदार और कोई नहीं अपितु उनके बच्चे होते हैं। जिन्हें प्यार से हर परिस्थिति में पाला होता है।

वे ही मां-बाप को वृद्धाश्रम का रास्ता दिखा देते हैं। यह परिणाम है भारतीय समाज का पश्चिमी सभ्यता की ओर बढ़ने का ।

हम आधुनिकता के नाम पर अपनी संस्कृति और संस्कारों को इतना पीछे छोड़ रहे हैं, कि इंसानियत कहीं ना कहीं खोती जा रही है।

HELPTM फाउंडेशन संस्था द्वारा गरीब एवं असहाय लोगो को मिला सहारा।


मां बाप हमें बिना किसी स्वार्थ के पालते हैं बस हम से केवल एक ही आशा रखते हैं कि हम बड़े होकर उनकी लाठी बने।उनके बुढ़ापा में सहारा देंगे । लेकिन लोग अपने मां बाप को बोझ समझकर वृद्धा आश्रम में छोड़ जाते है उन वृद्ध असहाय लोगो का HELPTM फाउंडेशन संस्था आश्रय देने का सराहनीय कार्य कर रही है ।

लाइव न्यूज100 की खास बातचीत में HELPTM फाउंडेशन संस्था के फाउंडर इंदरजीत सिंह ने बताया वह अपने पिताजी जगदीश प्रसाद के मार्ग दर्शन और सहयोग से इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे है जिससे समाज और देश का कल्याण हो सके।

आपको बता दें उन्होंने HELPTM फाउंडेशन के सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया जिनकी मेहनत और लगन से संस्था दिन प्रतिदिन आगे बढ़कर गरीब और असहाय लोगो की मदद कर रही है।

HELPTM फाउंडेशन संस्था के डायरेक्टर पुष्पेंद्र राणा ,कुंदन ,मुकाम सिंह ,आदित्य चौधरी भी लगातार इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे है।

इस संस्था द्वारा की गई वृद्धा आश्रम चलाने की पहल मे भारत इको फ्यूल के फाउंडर अजय पांडेय ने भी संस्था को वृद्ध आश्रम में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

साथ ही आपको बता दें प्रसारा केयर फाउंडेशन के सीईओ के साथ संस्था का एमओयू साइन हुआ है जिससे अब संस्था तेज गति से गरीब और सहाय लोगो की मदद कर सकेगी।

संस्था द्वारा चलाई गई मुकीम में नवीन चौधरी ,प्रदीप चौधरी ,जगदीश प्रसाद ,सोनू राणा आईआरएस साहिल सेठ ,विकास सेठ शामिल है।

Sarai Kale Khan टी जंक्शन हुआ सिग्नल फ्री Arvind केजरीवाल ने किया उद्घाटन, दिल्ली को मिली नई सौगात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here