संवाददाता: डॉक्टर शरद वार्ष्णेय

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया गया. राजनीतिक पार्टी सामाजिक संगठन और प्रदेश की जनता अपने अपने तरीके से मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद पेश कर रही है।

नगर पंचायत चंडौस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 9 के सभासद विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उनके आवास पर एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का 51वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ केक काटकर व मिठाई बांटकर मनाया।

इस अवसर पर नरेंद्र सारस्वत, रणवीर सिंह,शिवम गुप्ता,जय शर्मा ,इंद्रजीत सिंह ,राहुल योगी,ऋषि शर्मा ,सुधीर कुमार शर्मा, संदीप शर्मा (पाटिल),विकास गुप्ता ,योगेश गुप्ता,प्रवीण गोस्वामी,चरण सिंह व स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here