रिपोर्ट: डॉक्टर शरद वार्ष्णेय (अलीगढ़)

उत्तर प्रदेश जिले के अलीगढ़ के नगर पंचायत चंडौस में आर्य समाज के नवीन भवन प्रांगण में दस दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम धूमधाम से प्रारंभ हुआ जिसमें वेद आचार्य धर्मपाल शास्त्री ने बताया कि सृष्टि आरम्भ से ही वेद सभी सत्य विद्याओ की पुस्तक हैं, वेद अनुसार जीवन जीने वाले ही संसार मे यश प्राप्त करते है।

वेद विरुद्ध जीने वाले अपयश,कहा कि श्री राम जी व श्री कृष्ण जी आजीवन वेदानुसार ही रहे और आज तक स्मरणीय है,वही असुरराज रावण व कंस ने वेद विरुद्ध आचरण किया,जो आज भी निन्द्नीय है और बताया कि सत्य प्रचारक संस्था आर्य समाज का उद्देश्य वेद ज्ञान को पुन् स्थापित करना है,और वेद विरुद्ध कृत्यो से समाज को जागरुक करना है,जो खण्ड खण्ड हो चुके भारत को पुन: अखंड भारत बनने तक जारी रहेगा।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष, डॉक्टर डी एस भारती, लाखन सिह,रामकुमार माहेश्वरी,रामबाबू शर्मा,सुधीर शर्मा, सुशील माहेश्वरी,पंकज शर्मा,डॉक्टर वेद प्रकाश,तेजवीर सैनी,कृष्ण कुमार शर्मा,देवेन्द्र गोयल,डाक्टर रघुवर दयाल गोस्वामी,कुवर पाल दिवाकर,नानक चंद्र राठौर,विनोद शर्मा,नरेंद्र मिस्त्री, गौरव शर्मा,प्रह्लाद स्वरूप शर्मा,माधव शर्मा, सत्यराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here