रिपोर्ट: डॉक्टर शरद वार्ष्णेय (अलीगढ़)
जिला अलीगढ़ के नगर पंचायत चंडौस में श्री गणेश भगवान की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ विनोद गुप्ता सभासद ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित करके सरस्वती नगर से शुभारंभ किया।
![](https://myapp.livenews100.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230922-WA0010-1024x768.jpg)
इस शोभायात्रा में कस्बा वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस दौरान सुंदर-सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गई गणेश शोभायात्रा के दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
![](https://myapp.livenews100.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230922-WA0012-1024x768.jpg)
भव्य शोभा यात्रा को सरस्वती नगर से शुरू करके निर्धारित रूटों पर भ्रमण कराते हुए प्राचीन हनुमान मंदिर पर चंडौस अध्यक्ष डॉक्टर धर्म सिंह भारती ने श्री गणेश भगवान की आरती करके भव्य शोभा यात्रा को संपन्न किया अध्यक्ष डॉ धर्म सिंह भारती ने श्री गणेश भगवान की शोभायात्रा के लिए ₹11000 का दान भी दिया और कमेटी के पदाधिकारी द्वारा श्री गणेश भगवान जी की मूर्ति को भेंट किया।
![](https://myapp.livenews100.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230922-WA0008-1-1024x768.jpg)
इस मौके पर कृष्णा गुप्ता, मनोज पंडित ,सुरेश गुप्ता, संजय वार्ष्णेय ,उदय गोयल, सूरज गुप्ता, वैभव महेश्वरी, आलोक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सौरभ शर्मा, मोनू गुप्ता व समस्त पुलिस बल आदि लोग मौजूद रहे।
- बारह साल बाद अपने परिजनो से मिला जीतू प्रजापति।
- लोबान लगाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
- T20 World Cup 2024 Final LIVE Updates: भारत में जश्न का माहौल, ढोल नगाड़ों से नाच रहे लोग, पटाखों की आवाज से गूंजा आसमान।
- पश्चिमी करावल नगर में गलियों में जलभराव से परेशान हुए स्थानीय निवासी।
- BEST FEMALE ANCHOR UPMA DUA