संवाददाता: दीपक शर्मा (गाजियाबाद)

सोमवार, 3 जुलाई,2023 :

उतर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम न्याय खंड का बताया जा रहा है । पहले तो कार में सवार इस महिला ने एक बाइक सवार नाबालिक लडको को तेज रफ्तार में टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद उछलकर लड़का सड़क पर लगे डिवाइडर के पत्थरों से जा टकराया। और स्प्लेंडर बाइक एक इनोवा कार में जा ठुकी।

गनीमत यह रही की लड़के ने हेलमेट पहना हुआ था। इसकी वजह से उसकी जान बच गई। आपको बता दें टक्कर मारने के बाद कार सवार महिला ने गाड़ी से निकलकर नाबालिक लड़के को बेरहमी से थप्पड़ जड़ दिए। जब लोगो ने इसका विरोध किया तब महिला दबंगई पर उतर आई। और बीच सड़क पर लोगो पर ही चिल्लाने लगी। स्थानीय लोगो ने महिला पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के आरोप लगाए है। स्थानीय लोगो ने महिला की दबंगई का वीडियो बना लिया तब जाकर महिला ने माफी मांगी।

सपना चौधरी का तेरी आंख्यो का यो काजल के बाद अब पार्ट 2 जल्द होगा रिलीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here