संवाददाता : डॉक्टर शरद वार्ष्णेय (अलीगढ़)

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के नगर पंचायत नगर पंचायत चंडौस के विकास खंड कार्यालय के सभागार में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई इस बैठक में ग्राम प्रधान और आशा कार्यकत्रियों ने भी भाग लिया ।

बैठक में संयुक्त विकास खंड अधिकारी ब्रजराज सिंह ने कहा कि संचारी रोग के नियंत्रण के लिए फागिंग और एंटी लारवा के छिड़काव के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा इस राशि को अन्य कार्य पर खर्च किया कर दिया जाता है अगर इस राशि का सही उपयोग हो तो संचारी रोगों की रोकथाम की जा सकती है।

इस मौके पर विकास खंड अधिकारी ब्रजराज सिंह , एडीओ प्रकाश चंद ,सचिव शशि प्रकाश यादव, महेश चंद्र व प्रधान रैदास, जितेंद्र शर्मा, गिरीश चंद ,संजय कुमार ,करण पाल सिंह ,प्रेम सिंह, जवाहर लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here