रिपोर्ट: दीपक शर्मा ( दिल्ली)

प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने भीषण गर्मी में मतदान के लिए बाहर निकलने पर दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया।

नई दिल्ली, 25 मई, 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया कि भीषण गर्मी के होते हुए सभी सातों सीटों पर मतदान करने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है क्योंकि 10 वर्षों में भाजपा सांसदों ने दिल्ली की जनता के लिए कुछ नही किया। भाजपा सरकार विरोधी लहर के चलते भी मतदान हुआ है जिसका सीधा फायदा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को होगा। 4 जून को दिल्ली में भाजपा सातों सीटें गंवा देगी।

देवेंद्र यादव ने चुनाव प्रक्रिया और देखरेख के लिए पूरे दिन कई संसदीय क्षेत्रों को दौरा किया। उन्होंने परिवार सहित उत्तर पश्चिमी दिल्ली की बादली विधानसभा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय, समयपुर में अपना मतदान भी किया। चुनावी दौरे के दौरान और कार्यकर्ताओं से मिली रिपोर्ट के अनुसार कुछ जगह गड़बड़ी का मामला भी पाया और कई जगह पुलिस द्वारा मतदाताओं को मतदान केन्द्र में अंदर जाने से रोकने पर परेशानी भी हुई। मतदान केन्द्रों पर मिली गड़बड़ी और परेशानियों की शिकायत चुनाव अयोग को भी की जाएगी।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा मिली रिपोर्ट और सामने आ रहे ट्रेंड के मुताबिक चाॅदनी चौक, नार्थ ईस्ट, नार्थ वेस्ट जिन पर कांग्रेस उम्मीदवार लड़ रहे है उनके साथ इंडिया गठबंधन की बाकी चारों सीटों पर भी हम भाजपा को हराने जा रहे है। उन्होंने कहा कि इतना अधिक प्रतिशत मतदान पड़ने के बाद सीधे संकेत मिल रहे हैं कि मोदी विरोधी लहर के कारण भाजपा कहीं दिखाई नही दे रही है।

देवेंद्र यादव ने कहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी धन्यवाद करता हूॅ जिन्होंने पिछले लम्बे समय से कमर कसी हुई थी और दिल्ली के 13630 बूथों पर जिस तरह जिम्मेदारी निभाते हुए काम किया है उसके कारण ही दिल्ली के मतदाता ने घरों से निकलकर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट किया है। श्री देवेन्द्र यादव ने दावे के साथ कहा कि हम दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को हराकर इंडिया गठबंधन को मजबूती देने जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here