रिपोर्ट: दीपक शर्मा,दिल्ली

भोजपुरी भाषा को भारतीय संविधान के 8वीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग को लेकर भोजपुरी जन जागरण अभियान मंच द्वारा रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान काफी संख्या में लोग धरनास्थल पर पहुंचे और भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलग-अलग जिलों के लोग शामिल हुए.डॉ संतोष पटेल के नेतृत्व में भोजपुरी जन जागरण अभियान के द्वारा यह एकदिवसीय धरना प्रदर्शन 17 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर किया गया. बता दें कि भोजपुरी भाषा 16 देश में लगभग 25 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है।

इस भाषा को मॉरीशस और नेपाल में संवैधानिक मान्यता प्राप्त है, लेकिन अभी तक इस भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here