संवाददाता: अब्दुल बासित (ब्यूरो चीफ, लाइव न्यूज100, दिल्ली/एनसीआर)
मानव विश्वास फाउंडेशन की और से जरूरतमंदों को राशन वितरण कार्यक्रम में पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिन्हे फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती अनिता गुप्ता ने पटका पहनाकर एवम प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया,कार्यक्रम में 151 रिक्शा चालक,दिहाड़ी मजदूरों को राशन वितरण किया गया,कार्यक्रम में र्क्षेत्रीय निगम पार्षद श्री राम किशोर शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए सभी ने मिलकर जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।
![](https://myapp.livenews100.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230223-WA0006-1024x611.jpg)
श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा नर सेवा,नारायण सेवा के माध्यम से समाज के सभी संपन्न वर्ग को जरूरतमंदों की सेवा करते रहना चाहिए,अनिता गुप्ता अपने फाउंडेशन के माध्यम से हमेशा सेवा कार्यों में लगी रहती है ऐसी महिला शक्ति पर हमे नाज है इन्होंने बड़ी संख्या में अपनी संस्था में लोगो को जोड़ा हुआ है हमे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए चाहे वह अनाज,दवाइया या अन्य वस्तुओं हो हमे आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए।
![](https://myapp.livenews100.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230223-WA0008-1024x702.jpg)
श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई बच्चा पैसे के अभाव में अपनी पढ़ाई नही कर पा रहा तो हमे उसकी पढ़ाई में मदद करनी चाहिए वह मदद किताबो के रूप में हो या उसकी फीस के रूप में,यदि हम एक बच्चे को भी मदद करके उसे उच्च शिक्षा दिलवा पाए तो ये मदद एक बच्चे को नही एक परिवार की होगी यही बच्चे सफल होकर अपने पिछले अतीत को यादकर बहुत परिवारों को सहयोग करने में आगे आयेंगे।
![](https://myapp.livenews100.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230223-WA0006-1-1024x611.jpg)
कार्यक्रम में रणवीर कुमार (हैप्पी), राम जेटली,अनु शर्मा,सर्वेश गुप्ता, सुनीता गुप्ता,सुमन शर्मा, रेनू गुप्ता, ज्योति गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
- बारह साल बाद अपने परिजनो से मिला जीतू प्रजापति।
- लोबान लगाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
- T20 World Cup 2024 Final LIVE Updates: भारत में जश्न का माहौल, ढोल नगाड़ों से नाच रहे लोग, पटाखों की आवाज से गूंजा आसमान।
- पश्चिमी करावल नगर में गलियों में जलभराव से परेशान हुए स्थानीय निवासी।
- BEST FEMALE ANCHOR UPMA DUA