संवाददाता :जितेश अनेजा

जहां एक तरफ पूरे देश में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर है तो वहीं दिल्ली में भी इसकी रौनक देखने को मिल रही है इसी को देखते हुए प्रियंका एनजीओ संस्था की अध्यक्ष प्रियंका पासवान ने सभी पर्वांचल के लोगो को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी, और प्रियंका ने सभी से अपील करते हुए कहा की पूर्वांचल के सबसे बड़े त्योहार छठ के महापर्व का समय है और सभी लोगो में इसका उत्साह भी दिखा जा रहा है।

छठ पर्व के त्यौहार को मानने के साथ करोना के नियमों का पालन जरूर करें क्योंकि करोना अभी गया नही इसलिए सावधानियां बरतते हुए अपना और अपने परिवार का ख्याल रखते हुए इस त्योहार को बहुत ही हर्षा उल्लास के साथ मनाए।

प्रियंका ने आगे बताया की छठ का पर्व सिर्फ पूर्वांचल के लोगो का पर्व नहीं बल्कि पूरे देश का राष्ट्रीय पर्व बन चुका है और सभी वर्ग के लोग इस पर्व पर सभी पूर्वांचल के लोगों का बखूबी साथ देते हुए इस पर्व को उनके साथ मनाते हैं।

प्रियंका ने कहा मैं सरकारों का भी धन्यवाद करना चाहूंगी कि जिन्होंने इस पर्व को मनाने की अनुमति दी और साथ ही साथ सभी लोगों से भी अपील करूंगी की करोना के नियमों का पालन करते हुए इस पर्व को अच्छे से बनाएं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here