संवाददाता :जितेश

हरियाणवी सुपर स्टार कलाकार रुचिका जांगिड़ का पंखा बिजली गाना राव इंदरजीत सिंह की कंपनी रांझा म्यूजिक से रिलीज होते ही वायरल हो गया है और इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, गाना रिलीज होते ही कई लाखों बार देखा जा चुका है।

जानी मानी हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना पंखा बिजली कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है और अब यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने की खास बात ये है कि इसे आवाज भी रुचिका ने दी है और उन्‍हीं पर इसे फ‍िल्‍माया गया है। रुचिका के साथ इस गाने में हर्ष गहलोत नजर आए हैं। इस गाने में रुचिका और हर्ष गहलोत की जुगलबंदी काफी जम रही है।दोनों नोकझोंक कर रहे हैं।


गाने के बोल फरिस्ता ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक GR म्यूजिक का है और राव इंद्रजीत सिंह ने गाने को प्रोड्यूस किया है। इस शानदार गाने को कुछ ही समय में कई लाखों बार देखा जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here