रिपोर्ट: लक्ष्मी बघेल

देश में अब कोरोनावायरस के बाद निपाह वायरस का खौफ बढ़ता जा रहा है। केरल में सैकड़ो लोग निपाह वायरस की चपेट में आ चुके हैं। केरल में वायरस को लेकर हड़कंप मच गया है। राज्य सरकार की ओर से केरल मैं सभी शिक्षण संस्थान कॉलेज और स्कूलों को 24 सितंबर तक बंद कर दिया गया। आईए जानते हैं क्या है निपाह वायरस के लक्षण और किस प्रकार से फैलता है।

देश कोरोनावायरस के प्रकोप से उभरा ही था कि अब देश में एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी। कोरोना के प्रकोप के बाद केरल में एक ऐसा खतरनाक वायरस तेजी से फैल रहा है जिसे सब की चिंता बढ़ा दी है। केरल में निपाह वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। सैकड़ो लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी शिक्षा संस्थाओं कॉलेज और स्कूलों को 24 सितंबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

क्या है निपाह वायरस ?

यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलाता है। यह खासकर चमगादड़ों द्वारा फैलता है। निपाह का पहला मामला 1998 के मलेशिया में सूअर पालने वाले एक व्यक्ति मैं देखने को मिला था। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने इस वाइरस को इबोला और कोरोना वायरस की श्रेणी में रखा है।

क्यों है चिंता का विषय ?


निपाह वायरस एक खतरनाक वायरस है क्योंकि इस वायरस की उच्च मृत्यु दर है। पीड़ितों की मृत्यु दर 75 प्रतिशत है यहां तक कि इसकी अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है।

निपाह वायरस के क्या है लक्षण ?


निपाह वायरस पीड़ित को तेज बुखार और उल्टी और सांस लेने में समस्या होती है। इसका सीधा असर पीड़ित के दिमाग पर पड़ता है इसमें कोमा में जाने के अधिक चांस रहते हैं।

निपाह वायरस से बचाव के लिए सुझाव


निपाह वायरस से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोना जरूरी है। इससे वायरस का खतरा कम होता है

खाने पर ध्यान दें पौष्टिक आहार का सेवन करें और साथ ही जानवरों से दूरी बनाकर रखें।

लोगों के संपर्क में आने से बच्चे खासतौर पर उसे लोगों से दूरी बनाएं जिनमे वायरस का कोई भी लक्षण दिख रहा है।

बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से उपचार कराए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here