संवाददाता: अब्दुल बासित, ब्यूरो चीफ, लाइव न्यूज100 (दिल्ली/एनसीआर)
घर पर जाकर जरूरतमंदों की सेवा के तहत आज लक्ष्मी नगर विधानसभा के कृष्ण कुंज वार्ड में अशोक शर्मा जो ललिता पार्क के निवासी है उन्हे व्हील चेयर दी गई,पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया 4 महीने पहले उन्हे पैरालाइज का अटैक हुआ था जिसके कारण ये चलने फिरने में असमर्थ है इनकी परेशानी को देखते हुए भाजपा शाहदरा जिला के मंत्री मनीष गर्ग ने मुझे जानकारी दी आज उन्हे भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संतोष पाल के साथ जाकर व्हील चेयर सौंपी,व्हील चेयर के मिलने से उन्हे अपने कार्य स्वयं करने में आसानी होगी।

पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी का दूसरा नाम सेवा है जहां कही भी किसी जरूरतमंद को दवाइयों,व्हील चेयर, ट्राई साइकिल की जरूरत होती है भाजपा कार्यकर्ता या सामाजिक कार्यकर्ता के माध्यम से हम उसकी जरूरत को पुरा करते है अभी तक 24 व्हील चेयर,8 ट्राई साइकिल, 76 बेशाखी दी जा चुकी है आगे भी हमारा प्रयास रहेगा हम अधिक से अधिक लोगो की मदद कर उनके चहरे पर मुस्कान ला सकें।
दिल्ली में बाढ़ की भयंकर स्तिथि में भी भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के हजारों कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा जी की अगुवाई में हजारों बाढ़ पीड़ितों के ठहरने,खाने, पीने, चिकित्सा, दवाइयों की व्यवस्था में दिन रात जुड़े रहे क्योंकि भाजपा विपत्ति के समय राजनीति न करके सिर्फ सेवा करती है।
- दशकों तक हंसाने वाले फैमस एक्टर जूनियर महमूद ने 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ कोतवाली थाने के अंदर ही दरोगा ने चलाई गोली, हुआ बड़ा हादसा ।
- गीतांजलि फाउंडेशन द्वारा द परफेक्ट इंडियन सोशल आइकॉन अवार्ड 2023 का शानदार आयोजन।
- दिल्ली के डॉक्टर को क्लिनिक में मरीज़ बनकर आए लोगों ने बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर मांगी 5 लाख रंगदारी।
- बाल अधिकार संरक्षण आयोग के साथ ‘राज्य स्तरीय बाल संवाद कार्यक्रम’ सम्पन्न