संवाददाता: अब्दुल बासित ब्यूरो चीफ दिल्ली/एनसीआर, लाइव न्यूज100
कृष्णा नगर मंडल की कार्यकारिणी की बैठक आज रॉयल बैंक्वेट झील कुरजां में हुई।

बैठक का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के बाद वंदे मातरम से शुरू हुआ,जिसमें मंडल के अध्यक्ष कुश बिंद्रा ने कार्यकारिणी में आए पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल,नीमा भगत,जिला महामंत्री अनिल शर्मा,निगम पार्षद संदीप कपूर,डॉक्टर वी के मांगा,संजय गोयल को माला पहनाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया ,कार्यकारिणी में 149 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमे कई मार्केट एसोसिएशन, आरडब्ल्यूए, एनजीओ के पदाधिकारियों भी शामिल हुए।
कार्यकारिणी में सबसे पहले मंडल में पिछले दिनों कार्यकर्ताओं या उनके परिवार में हुई मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए शोक व्यक्त किया गया उसके बाद वक्ताओं ने सरल एप, जी 20, के बारे जानकारी दी। पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने आज की कार्यकारिणी की सफलता पर मंडल अध्यक्ष को बधाई दी।
कार्यकारिणी में प्रमुख रूप से रत्नेश विश्नोई,डिंपल खन्ना,कल्पना जैन,नरेश घई,राजेश चड्ढा,रणबीर कुमार (हैप्पी),हितेश गिरी,रजत अरोरा,परविंदर बिंद्रा,नीरा धीर,पारस,सीता धवन,प्रीति जैन,सुभाष ओबेरॉय,सरिता भाटिया शामिल हुए।
- दशकों तक हंसाने वाले फैमस एक्टर जूनियर महमूद ने 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ कोतवाली थाने के अंदर ही दरोगा ने चलाई गोली, हुआ बड़ा हादसा ।
- गीतांजलि फाउंडेशन द्वारा द परफेक्ट इंडियन सोशल आइकॉन अवार्ड 2023 का शानदार आयोजन।
- दिल्ली के डॉक्टर को क्लिनिक में मरीज़ बनकर आए लोगों ने बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर मांगी 5 लाख रंगदारी।
- बाल अधिकार संरक्षण आयोग के साथ ‘राज्य स्तरीय बाल संवाद कार्यक्रम’ सम्पन्न