संवाददाता : डॉ.शरद वार्ष्णेय (अलीगढ़)
उतर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के नगर पंचायत चंदौस में जहराना रोड स्थित संस्कार चिल्ड्रन एकेडमी में आज बाल दिवस के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने मिलकर केक काटा।

हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद बाल दिवस के तौर पर मनाने के लिए चुना गया था। 14 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है। नेहरू बच्चों के अधिकार और शिक्षा प्रणाली के समर्थक थे।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए साथ ही आपको बता दें इस शुभ अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के बीच में नई-नई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया। जिससे बच्चो का मनोबल बढ़े।

जिसमें नींबू रेस मेंढक कूद बोरा रेस इत्यादि थे । इस दौरान प्रबंधक शालू संस्कार उप प्रधानाचार्य रवि कुमार जयंत और समस्त स्टाफ मौजूद रहा
- दशकों तक हंसाने वाले फैमस एक्टर जूनियर महमूद ने 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ कोतवाली थाने के अंदर ही दरोगा ने चलाई गोली, हुआ बड़ा हादसा ।
- गीतांजलि फाउंडेशन द्वारा द परफेक्ट इंडियन सोशल आइकॉन अवार्ड 2023 का शानदार आयोजन।
- दिल्ली के डॉक्टर को क्लिनिक में मरीज़ बनकर आए लोगों ने बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर मांगी 5 लाख रंगदारी।
- बाल अधिकार संरक्षण आयोग के साथ ‘राज्य स्तरीय बाल संवाद कार्यक्रम’ सम्पन्न