विशेष संवाददाता
- राजेंद्र नगर में चुनाव प्रचार करते हुए दुर्गेश पाठक से मिलने आए इलाके के बच्चे

- बच्चों ने कहा कि क्लासरूम अच्छे हुए, सुविधाएं भी अच्छी मिल रही हैं, रोज कुछ नया सिखाया जाता है- दुर्गेश पाठक
- नारायणा व इंद्रपुरी के कई क्षेत्रों में आज पदयात्रा करते हुए बच्चों से मुलाकात की- दुर्गेश पाठक
नई दिल्ली, 2 जून 2022
आम आदमी पार्टी से राजेंद्र नगर उपचुनाव के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने आज (गुरुवार, 2 जून) नारायणा और इंद्रपुरी के कई क्षेत्रों में पदयात्रा की। चुनाव प्रचार करते हुए इलाके के बच्चे दुर्गेश पाठक से मिलने आए। दुर्गेश पाठक का हाथ पकड़कर कहा कि वोट तो आपको ही मिलेगी। दिल्ली सरकार ने हमारे स्कूल अच्छे कर दिए हैं। क्लासरूम अच्छे हो गए हैं और पढ़ाई का ढंग भी बदल दिया गया है। स्कूल में बहुत अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। हम अपने स्कूल से बहुत खुश हैं इसलिए मम्मी-पापा से कहेंगे कि आम आदमी पार्टी को वोट दो, दुर्गेश भइया को जिताओ।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजेंद्र नगर उपचुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज हमने नारायणा वॉर्ड 104 के लोहा मंडी और इंद्रपुरी वॉर्ड 103 के साई मंदिर के मेन चौक में चुनाव प्रचार किया। बच्चे, जो भगवान का रूप होते हैं, आज उन्होंने तक कहा कि हमें राजेंद्र नगर में सिर्फ आम आदमी पार्टी का विधायक चाहिए। यह सुनकर मन आनंदित हो गया। बच्चों का मन बहुत साफ होता है और उन्हें अपनी बातों में उलझाना बिल्कुल संभव नहीं है। उन्होंने आज सिद्ध कर दिया कि बच्चे हों या बूढ़े, आम आदमी पार्टी सभी के लिए वादों से बढ़कर काम करती है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि मैं लोगों से बात कर ही रहा था कि इलाके के बच्चों ने आकर मेरा हाथ पकड़ लिया। कहने लगे हमारे स्कूल में बहुत सुधार हुआ है। बहुत अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं। स्कूल के कमरे बहुत अच्छे और सुंदर हो गए हैं। पढ़ाई भी बहुत अलग तरीके से कराई जाती है। हमें रोज नई-नई चीजें सिखाई जाती हैं और भविष्य में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। बच्चों का कहना था कि स्कूल किसी भी बच्चे में भेदभाव नहीं करती है, सभी के साथ समान बर्ताव किया जाता है। हम अपने स्कूल की सुविधाओं से बहुत खुश हैं इसलिए मम्मी-पापा से कहेंगे कि आम आदमी पार्टी को वोट दो।
उपचुनाव प्रभारी ने कहा कि बच्चों ने जिस मासूमियत के साथ बात की उससे मन बहुत प्रसन्न है। मुझे गर्व है कि आम आदमी पार्टी की ईमानदारी के कारण ही बच्चे बेहतर भविष्य के लिए तैयार हो रहे हैं। उन्हें भी पता है कि आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जो भी सुधार हुआ है, उसका सारा श्रय आम आदमी पार्टी को जाता है। आम आदमी पार्टी ने गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा की उम्मीद दी है। यहां तक कि प्राइवेट स्कूलों से बच्चे निकलकर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एडमिशन ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी हर उम्र और हर वर्ग के लोगों की जरूरतों का ख्याल रखती है। यही वजह है कि दिल्ली का हर व्यक्ति आम आदमी पार्टी के कामों की तारीफ करता है। यहां तक कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। हम हर दिन जनसंवाद करते हैं। उससे सिद्ध हो गया है कि राजेंद्र नगर की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार भी राजेंद्र नगर में आम आदमी पार्टी विधायक ही आएगा।