संवाददाता: दीपक शर्मा

रविवार, 22 मई, दिल्ली के लाजपत भवन ऑडोटोरियम में एक खास कार्यक्रम में एनी एडवरटाइजिंग द्वारा कॉफ़ी टेबल का लॉंच किया गया।

हमेशा की तरह इस बार भी शानदार फैशन शो का भी आयोजन किया गया। इस किताब में 50 प्रेरणा दायक किरदारों की कहानियों को नीलिमा ठाकुर द्वारा कलमबद्ध किया गया। इस कार्यक्रम में 21 देश के बेहतरीन समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विख्यात समाजसेवी अजित प्रताप सिंह और इंदिरोक्स के डायरेक्टर प्रदीप देशवाल, गौरव गोयल, उत्तम ओझा व योगी प्रियव्रत अनिमेष मौजूद रहे। कार्यक्रम में खास मेहमान के तौर प्रवीण वर्मा, मोहित बजाज, डॉक्टर गौरव शर्मा, अर्चना सोनी,एकता सहगल, इला पचौरी, अर्चना गौर, ज्योति शर्मा, शिल्पी चौहान, मैबीम अतिन, मीनाक्षी अनुपम, मीनाक्षी सुकुमारन, चैताली, डॉक्टर ममता सचदेवा, डॉक्टर संजय सचदेवा, रूपम जौहरी, डॉक्टर राबिया भाटिया, शोभा भोला, सुनीता तिवारी, सर्वेश मिश्रा, एकता मिश्रा, नवीनता,अनूप गुप्ता, गरिमा, वान्या सिह, डॉक्टर दिव्यांशु, लक्ष्मी कांत बजाज, राखी बिष्ट प्रमुख रहे।

सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर बॉलीवुड एक्टर अमित अंतिल, मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड मयंगलम्ब डायना ,त्रिनेत्री उर्फ नीलम मिश्रा ने शिरकत की।

कार्यक्रम में एनी एडवरटाइजिंग के द्वारा रोमांस विद नेचर फैशन शो में भीगी भीगी रातों में का शानदार आयोजन किया गया। दूसरे राउंड में आदित्य सिंह और वान्या सिंह द्वारा सेव नेचर में तत्वा द एलिमेंट्स कॉन्सेप्ट पर शो किया गया। जिसमें प्रकृति को बचाने के लिए प्रयास और प्रकृति की व्यथा को दिखाया गया।

कार्यक्रम के द्वारा एक सामाजिक संदेश जाता है कि हमें, अपने पर्यावरण को संरक्षित करना होगा। ये आयोजन नीलिमा ठाकुर और आशीष चौधरी के द्वारा किया गया एक बेहतरीन प्रयास रहा। कार्यक्रम में शो डायरेक्टर डॉक्टर मीनू गबरानी और एनी एडवरटाइजिंग हेड चाणक्य देव की अहम भूमिका रही। एनी एडवरटाइजिंग आने वाले समय मे नवोदित कलाकारों को मंच देने वाली एक बड़ी मुहिम शुरू कर रही है।

ऐआरके फॉउंडेशन व विशाल एजुकेशनल ट्रस्ट के जरिए संस्थाए जरूरतमंद वर्ग के लिए वर्षों वर्ष कार्य कर रही है। शो में मेकअप सोनकिता स्टूडियो एकेडमी द्वारा रहा। साथ ही मोनिषा मेकओवर कविता और पीबी इवेंट्स की ओर से भी सहयोग रहा।

शो की सभी डिजाइन रेण्य वर्मा दिल्ली ड्रेस मेकिंग इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई थीं। यह एक समाज के विभिन्न वर्गों को समर्पित शानदार आयोजन रहा।

इस कार्यक्रम को ऊंचे दर्जे तक पहुंचाने के लिए मीडिया पार्टनर की भूमिका में लाइव न्यूज 100 चैनल नजर आया।

- दशकों तक हंसाने वाले फैमस एक्टर जूनियर महमूद ने 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ कोतवाली थाने के अंदर ही दरोगा ने चलाई गोली, हुआ बड़ा हादसा ।
- गीतांजलि फाउंडेशन द्वारा द परफेक्ट इंडियन सोशल आइकॉन अवार्ड 2023 का शानदार आयोजन।
- दिल्ली के डॉक्टर को क्लिनिक में मरीज़ बनकर आए लोगों ने बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर मांगी 5 लाख रंगदारी।
- बाल अधिकार संरक्षण आयोग के साथ ‘राज्य स्तरीय बाल संवाद कार्यक्रम’ सम्पन्न