Source Credit: Amarujala
बंसी सिंह पहाड़िया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी कहे जाते हैं। 2012 में वह खुर्जा से विधायक रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है यहां चुनावी तापमान बढ़ता जा रहा है। आए दिन कोई न कोई नेता अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रहा है। शुक्रवार का दिन भी एक ऐसा ही दिन था जब बड़ी संख्या में कई पार्टी के लोगों ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। इसमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बसपा से लेकर तमाम पार्टी के नेता रहे।
इन्हीं में से एक खुर्जा विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया। बंसी सिंह पहाड़िया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी कहे जाते हैं। 2012 में वह खुर्जा से विधायक रहे हैं। शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।