घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है पिरामिड, वास्तु के अनुसार ये हैं रखने के नियम..वास्तु दोष से बचने के लिए घर में पिरामिड जरूर लगाना चाहिए।


वास्तु में पिरामिड को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। इसे लगाने के एक नहीं अनेक फायदे बताए गए हैं।मानसिक शांति और सकारात्मकता के लिए पिरामिड जरूर लगाएंशत्रुओं के प्रभाव को कम करने के लिए भी पिरामिड लगाना चाहिएपिरामिड तरक्की और सहयोग के लिए भी बहुत काम आता हैकई बार घर, दफ्तर या व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में वास्तु दोष होने के कारण मनुष्य को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष का असर मनुष्य पर बहुत गंभीर होता है।
धन, मान-सम्मान की हानि ही नहीं कई बार मानसिक और शारीरिक कष्ट का कारण भी वास्तु दोष बनते हैं। ऐसे में यदि आपके घर या प्रतिष्ठान में कोई वास्तुदोष हो तो उसे दूर करने का प्रयास करना चाहिए।ऐसे में एक वास्तु उपाय ऐसा है, जो अनेक वास्तु दोष को दूर करने का काम करता है। ये है पिरामिड।

पिरामिड को वास्तु में ऊर्जा संतुलित करने वाला माना गया है। ये वास्तु दोषों को बिना तोड़-फोड़ के खत्म करने का दम रखता है। तो आइए आपको पिरामिड से जुड़े कुछ वास्तु उपाय बताएं जो आपकी कई समस्याओं को दूर कर सकता है।1. बुरी आदतों से मुक्ति में प्रभावी : यदि आपके घर में किसी को किसी भी तरह की बुरी आदत हो तो उससे मुक्ति के लिए घर में पिरामिड जरूर लगाएं। पिरामिड ऐसी जगह लगाएं, जहां आप सबसे ज्यादा समय रहते हों।
2. मानसिक शांति के लिए: यदि आप मानसिक अशांति से गुजर रहे तो आपको अपने घर में पिरामिड जरूर लगाना चाहिए। कई बार घर में अत्यधिक इलेक्ट्रानिक चीजों के होने के कारण भी मानसिक अशांति और कई प्रकार के वास्तु दोष पैदा हो जाते हैं। ऐसे में पिरामिड इन ऊर्जाओं को संतुलित रखने में मदद करता है।
3. तरक्की के लिए : ऑफिस या अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बेहतर काम हो सके और तरक्की के रास्ते खुलें, इसके लिए आपको पिरामिड जरूर लगाना चाहिए। इससे काम का माहौल बेहतर होता है और कर्मचारियों में सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है!
4. शत्रु पक्ष को शांत करने के लिए : यदि आपके ऑफिस या कार्यस्थल पर शत्रु ज्यादा है तो आपको अपने ऑफिस के मध्य में पिरामिड जरूर लगा लेना चाहिए। आप चाहे तो आप अपने वर्कप्लेस के पास भी इसे लगा सकते हैं।
5. नकारात्मक ऊर्जा : वास्तु के अनुसार बालकनी में भी पिरामिड लगाना चाहिए, ताकि बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को वह रोक सके और वहीं से लौटा दे। इसे दरवाजे पर भी रख सकते है लेकिन ये किसी को दिखाई नहीं देना चाहिए।तो वास्तु के अनुसार पिरामिड घर में लगाकर कई परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है।



- Bollywood
- Business News
- Cricket
- English
- Entertainment
- Featured
- General
- Horoscope
- Latest News
- Lifestyle News
- LIVE
- PRESS RELEASE
- Real Estate
- Real Estates
- Sports
- दशकों तक हंसाने वाले फैमस एक्टर जूनियर महमूद ने 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ कोतवाली थाने के अंदर ही दरोगा ने चलाई गोली, हुआ बड़ा हादसा ।
- गीतांजलि फाउंडेशन द्वारा द परफेक्ट इंडियन सोशल आइकॉन अवार्ड 2023 का शानदार आयोजन।
- दिल्ली के डॉक्टर को क्लिनिक में मरीज़ बनकर आए लोगों ने बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर मांगी 5 लाख रंगदारी।
- बाल अधिकार संरक्षण आयोग के साथ ‘राज्य स्तरीय बाल संवाद कार्यक्रम’ सम्पन्न