संवाददाता:दीपक शर्मा, नई दिल्ली,

अनिल भारद्वाज दिल्ली की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए दिल्ली के चहुॅमुखी विकास को लोग आज भी भूले नही है, दिल्ली में कांग्रेस का शासन वापस लाना चाहते है- विजय लोचवनई दिल्ली, 23 फरवरी, 2021- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री के पूर्व संसदीय सचिव श्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि 28 फरवरी, 2021 को जन अदालत में होने वाले 5 वार्डों के उप-चुनाव को कांग्रेस पार्टी सभी पर विजयी प्राप्त करके दिल्ली परिवर्तन की शुरुआत करेगी। श्री भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों को जनसम्पर्क के दौरान मिल रहे भारी समर्थन से यह साफ दिखाई पड़ रहा है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी द्वारा जनता के हितों से संबधित मुद्दों और महंगाई के कारण दिल्लीवासी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर दिल्ली में परिवर्तन की शुरुआत करने जा रहे है। संवाददाता सम्मेलन में श्री अनिल भारद्वाज के साथ पूर्व विधायक श्री विजय लोचव और श्री परवेज आलम भी मौजूद थे।

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार और दिल्ली की अरविन्द सरकार की डबल इंजन की सरकारों की गलत नीतियों के कारण दिल्ली का निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, मजदूर वर्ग, असंगठित क्षेत्र का मजदूर, छोटे-बड़े उद्योग चलाने वाले सभी बढ़ती मंहगाई के त्रस्त है और पेट्रोल, डीजल और गैस की दरों में बेतहाशा बढ़ौत्तरी के कारण आज भंयकर आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली कांग्रेस के जिला कांग्रेस कमेटियां, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ौत्तरी के खिलाफ पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में अरविन्द सरकार और भाजपा शासित तीनों दिल्ली नगर निगम अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकामयाब साबित हुए है, क्योंकि कोविड महामारी के गंभीर समय में दोनों सरकारों को दिल्लीवासियों के स्वस्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की जरुरत थी, तब वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दिल्ली की सड़कों पर कूड़े के ढेर पड़े है और दिल्ली में अस्पतालों के डाक्टरों, नर्सो और पेरामेडिकल स्टॉफ भी हड़ताल पर गए। श्री भारद्वाज ने कहा कि 2013 में कांग्रेस की दिल्ली सरकार के समय निगमों को 1832.35 करोड़ बजट आवंटन होता था जो अरविन्द सरकार के समय आज निगमों को सिर्फ 2680 करोड़ मिल रहा, जो प्रतिशत के अनुसार कम क्योंकि आज मौजूदा आर्थिक मांग के अनुसार 3675 करोड़ बजट आवंटित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम का बैसिक कार्य सफाई व्यवस्था है जिसको पूरी जिम्मेदारी से निभाने में भाजपा शासित तीनों निगम पूरी तरह असफल साबित हुए है।
भारद्वाज ने कहा कि पेट्रोल डीजल की दरों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का यह कहना कि पेट्रोलियम उत्पादों की दरों में बढ़ौत्तरी कांग्रेस सरकार की देन है, सरासर बेबुनियाद है क्योंकि कांग्रेस शासन में 2013 में पेट्रोल पर एक्साईज ड्यूटी 9.20 रुपये और डीजल पर 3.46 रुपये दी जो आज पेट्रोल पर 32.90 और डीजल पर 31.83 रुपये है। यही हाल दिल्ली का है कांग्रेस के काल में पेट्रोल पर वेट 20 प्रतिशत और डीजल पर वेट 12.5 प्रतिशत था, जबकि अरविन्द सरकार के पेट्रोल और डीजल पर 30 प्रतिशत वेट वसूल रही है।
उन्होंने कहा कि लोग अभी कोविड महामारी से उभर भी नही पाए कि केन्द्र और दिल्ली सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों में भारी वृद्धि कर दी जबकि अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 63 डॉलर प्रति बैरल है, जो कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय के दामों के आधे से भी कम है।श्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि आज जब कोविड-19 के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों के प्रति सरकारों को मानवीय रुख अपनाते हुए राहत देनी चाहिए, लोगों की अजीविका की जरुरतों, समस्याओं को हल करना चाहिए, परंतु इसके उलट भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है, उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। श्री भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की भाजपा और आप पार्टी की दोनो सरकारें दिल्ली के ढांचागत विकास, सामाजिक और सार्वजनिक कल्याण के लिए सिर्फ घोषणाऐं की है, हकीकत में कुछ नही किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भाजपा और आम आदमी पार्टी की नाकामियों को उजागर करके दिल्ली की जनता को अरविन्द सरकार और भाजापा शासित दिल्ली नगर निगमों की विफलताओं को बता रहे है।पूर्व विधायक श्री विजय लोचव ने कहा कि हम पांचों वार्डों के चुनाव प्रचार में जनता से रुबरु हो रहे है, जनसम्पर्क के अच्छे अनुभव सामने आ रहे है और जनता बदलाव की बातें कर रही है। श्री लोचव ने कहा कि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली का चहुॅमुखी विकास किया था, जिसको लोग आज भी भूले नही है। उन्होंने कहा कि सीलिंग से राहत दिलाने के लिए कांग्रेस सरकार 3200 सड़कों को अधिसूचित किया था जिससे इन सड़कों पर चलने वाली दुकानां को सीलिंग से सीधी राहत मिली थी और 22000 कमजोर आय वर्ग के लोगों फ्लैटों को आवंटन किया था, जबकि अरविन्द सरकार ने मौजूदा एक भी फ्लैट आंवटित नही किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा निगमों में और अरविन्द दिल्ली सरकार में लोगों के कल्याण के लिए कुछ नही कर रहें है। लम्बे समय से 42000 लोगों की पेन्शन बंद पड़ी है। मुख्य ,……
