संवाददाता : नई दिल्ली [दीपक शर्मा]
https://youtube.com/channel/UCDmTgexsPjmBOyPmlmPULEQ

सिविल लाइंस वार्ड-83 से पूर्व महापौर एवं भाजपा पार्षद अवतार सिंह वर्ष 2019 में उत्तरी दिल्ली के महापौर बने थे। दिल्ली के चांदनी चौक में जन्मे कर्मठ व जुझारू अवतार सिंह इस समय सिविल लाइन वार्ड-83 के निगम पार्षद हैं।लाईव न्यूज़ 100 से हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं सिविल लाइंस के इस वार्ड में आजादी के बाद पहली बार निगम ने भाजपा से यह सीट जीती थी। हमारा मुख्य जोर शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ स्वच्छता पर है। वार्ड-83 में हर जगह सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिकता सफाई को लेकर है। इसके लिए वार्ड में तैनात सभी सफाई कर्मचारियों विशेष दिशानिर्देश दिए गए हैं।
पूरे वार्ड -83 में कहीं भी गंदगी होने पर तुरंत सफाई का कार्य हो रहा है। डलावघरों से नियमित कूड़ा उठाया जा रहा है एवं वार्ड में कूड़ा उठाने के लिए 4 बडे नये कम्पक्टर भी लगाए गए कुछ और नये कम्पक्टर जल्द लगाए जायेंगे। अवतार सिंह जी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह कदम उठाया गया है जिससे कॉलोनी की जनता को गंदगी से निजाद मिलगी। 2021 में शिक्षा को लेकर भी काम चल रहा है। निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए बेहतर माहौल प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। कुछ नई योजनाओं पर काम चल रहा है। इसका असर जल्द ही वार्ड में नजर आएगा। स्वास्थ्य को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदूराव अस्पताल सबसे बड़ा अस्पताल हमारे वार्ड में है जिसमें डॉक्टर और नर्स हर तरीके से तैनात हैं। डॉक्टर्स अपनी जान पर खेलकर काम कर रहे हैं। और अस्पताल में पहुंचने वाले समस्त मरीजों को अच्छे से चेक किया जा रहा है। अवतार सिंह ने यह भी कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की निगम से सम्बंधित समस्या को लेकर लोग उनके पास आ सकते हैं। हर समस्या का निदान जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया सभी धर्म के समुदाय के लोगो के साथ मिल जुलकर सभी त्यौहार मनाते है कुछ दिन पहले निगम के कर्मचारियों के साथ लोहड़ी मकर सक्रांति एवं पोंगल का त्यौहार मनाया व उनको उनके कार्यो के लिए सम्मानित भी किया उस समय उनके साथ में जिला चांदनी चौक के अध्यक्ष माननीय विकेश सेठी जी व उनकी पूरी टीम भी मौजूद थी।
कोरोना के समय में भी अवतार सिंह द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की बढ़ चढ़कर मदद की गयी। कोरोना के समय में 2 बड़ी रसोई बनायी गयी जिससे जरूरतमंद लोगों को मुफ़्त में भोजन मिल सके।अवतार सिंह द्वारा कोरोना के समय में 2 लाख मास्क का वितरण करवाया गया जिंससे कोरोना पर रोक लग सके।कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में भी एमसीडी की अहम भूमिका है। कोरोना के सबसे बड़े योद्धा भी यही एमसीडी सफाई कर्मी हैं। जिसमें कोरोना योद्धा जिसमे मुख्य डॉक्टर,अध्यापक,व निगम के अन्य कर्मचारी जिन्होंने अपना पूर्ण सहयोग दिया।